फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा

विज्ञापन
बुढ़ाना में कश्यप समाज की परिचर्चा बैठक में मौजूद कश्यप समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कश्यप समाज अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा
विज्ञापन

बुढ़ाना। श्री महर्षि कश्यप एकता संगठन के परिचर्चा सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने कश्यप समाज की एकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। जब तक हम संगठित नही होंगे, सभी राजनैतिक दलों का मोहरा बनते रहेंगे। कश्यप समाज अपने हक और अधिकारों की लड़ाई स्वयं लड़ेगा।
विज्ञापन

कस्बे के एक पैलेस में रविवार को महर्षि कश्यप एकता संगठन के बैनरतले संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व बिरादरी के जिम्मेदार लोगों के साथ परिचर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित परिचर्चा सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने संगठन की एकता पर बल दिया। संगठन के अध्यक्ष सुशील कश्यप ने कहा कि उनका समाज हमेशा से सभी राजनैतिक दलों का मोहरा बनता आ रहा है। इसी कारण उनके समाज का विकास नही हुआ। डॉ. सोनू कश्यप ने कहा कि उनके हक व अधिकारों केे बारे में किसी ने लड़ाई नहीं लड़ी। कश्यप समाज एकत्र होकर अपने हक व अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। एडवोकेट श्रीपाल कश्यप ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, जब तक पूरा समाज संगठित नहीं होगा उनके समाज का भला नही होगा। चुन्नू कश्यप ने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए। परिचर्चा सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव लड़ने को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। इस मौके पर आदेश, मोहन, किरणपाल, सीताराम, नन्नू, कृष्णपाल और संजीव आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगवीर सिंह कश्यप व संचालन मा. चुन्नु कश्यप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें