खादर क्षेत्र से पकड़ी शराब की भट्ठी
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांव भदौला में शनिवार की रात छापा मारकर अवैध शराब की भट्ठी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए।
इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि मौके से 40 लीटर अवैध शराब व 20 लीटर अपमिश्रित शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सादा सिंह, निवासी गांव भदौला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। मौके से फरार हुए सुखचैन, निवासी गांव दादूपुर व पंकज निवासी गांव खेड़की की तलाश की जा रही है।