फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी के साथ थे अनैतिक संबंध, प्रेमी को दी खौफनाक मौत

Fri, 01 Jan 2021 06:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी सूरज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवबंद के गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी युवक मोहित की एक महिला के साथ अनैतिक संबंधों के चलते जहर मिली शराब पिलाकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद शव को काली नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी की निशानदेही पर मोहित का शव भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी मोहित (20) मुजफ्फरनगर में छपार क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी राजमिस्त्री सूरज के पास मजदूरी करता था। तीन दिन पूर्व मोहित संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। मोहल्ला रामपुरी में रहने वाले मोहित के भाई श्यामसिंह ने बुधवार सुबह छपार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने राजमिस्त्री सूरज को हिरासत में ले लिया था, जिसने पूछताछ में युवक की हत्या करने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में क्राइम ब्रांच के सिपाही को मारी गोली, वारदात के बाद बदमाश फरार, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि मोहित के सूरज की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध हो गए थे। इस बात का पता चलने पर राजमिस्त्री ने तीन दिन पूर्व मोहित को कॉल कर उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद आरोपी मोहित को काली नदी के बावनदरा पुल पर ले गया, जहां उसने मोहित को जहर मिली शराब पिला दी। युवक की मौत होने के बाद आरोपी ने उसके मोबाइल से सिम निकालकर खेतों में फेंक दिया, जबकि शव को साथ लाए गए प्लास्टिक के बोरे में बंद कर उसे पुल से काली नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टूट पड़ा गमों का पहाड़: एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, रो पड़ा पूरा गांव, देखिए तस्वीरें

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर शव को काली नदी से बरामद कर लिया है। मौके से जहर मिली शराब की खाली बोतल, खाली गिलास व अन्य सामान भी बरामद किया गया। मोहित का मोबाइल व सिम कार्ड भी बरामद कर आरोपी सूरज को जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें