फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला आज

Mon, 15 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर सीट पर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से 14 टेबलों पर एकसाथ मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना निश्चित समय पर शुरू करने के लिए डीएम ने मतगणना कर्मियों को कूकड़ा मंडी में सुबह छह बजे बुलाया है। माना जा रहा है कि दोपहर तक परिणाम सामने आ जाएंगे।

उपचुनाव में जीत का ताज किसके सिर बंधेगा, मंगलवार को तय हो जाएगा। सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ कराने के लिए डीएम निखलिचंद्र शुक्ला ने सभी मतगणना कर्मियों को प्रात: छह बजे कूकड़ा मंडी में बुला लिया है।
विज्ञापन


सुबह साढ़े आठ बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना तेजी से पूरी हो, इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। सभी टेबल पर एक्सपर्ट कर्मचारी लगाए गए हैं।

मतगणना के दौरान नवीन मंडी स्थल पर बाहरी लोगों का प्रवेश बंद रहेगा। मंडी को चारों तरफ से पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों से कवर्ड किया गया है। जीत के बाद विजयी जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

मतगणना के दौरान आरओ सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और प्रेक्षक सुरेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। सोमवार को डीएम शुक्ला ने मतगणना स्थल नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने टेबल और कर्मचारियों की तैनाती से संबंधित जानकारी ली। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी हंगामे और अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व में फोर्स रखा गया है।

फायरिंग करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा मंडी में होने वाली मतगणना के लिए पुलिस फोर्स के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और सिविल पुलिस भारी तादाद में मौजूद रहेंगी। विजयी जुलूस और हूटिंग पर प्रतिबंध रहेगा। खुशी में फायरिंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा।

शहर विधानसभा उपचुनाव की मंगलवार को मतगणना होगी। इसके लिए प्रशासन ने सोमवार को ही यवस्था बनानी शुरु कर दी थी। मतगणना स्थल के आसपास बेरिकेडिंग कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार गेट नंबर चार से प्रत्याशी और उनके एजेंटों की एंट्री और गेट नंबर एक से मतगणना कर्मचारी और पुलिस अधिकारियों की एंट्री होगी।

मतगणना स्थल के आसपास भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। अर्द्धसैनिक बलों की सुरक्षा में रखी गई ईवीएम को अधिकारियों की मौजूदगी में खोला जाएगा।

इस दौरान कई सीओ, सिविल पुलिस और पीएसी भी तैनात रहेगी। मतगणना स्थल पूरी तरह से फोर्स के हवाले रहेगा। एसपी विनोद पांडेय ने बताया कि विजयी जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हालात को देखकर प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक छोड़ा जाएगा। मतगणना स्थल के आसपास फायरिंग करने वाले पर कड़ी निगाह रखी जाएगी। ऐसा करने वाले को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया सेंटर से जारी होगी सूचना
मतगणना के अपडेट के लिए कूकड़ा नवीन मंडी स्थल पर मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर पर सभी पत्रकारों को हर राउंड की सूचना लगातार दी जाती रहेगी। मतगणना स्थल पर पहुंचने की पाबंदी है।

मोबाइल पर भी रहेगा प्रतिबंध
डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्याशी और एजेंट मोबाइल लेकर नहीं आ सकेंगे। सभी के मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें