फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के बाद छात्र को मार डाला

Sun, 14 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। हत्यारों ने छात्र आशु को पहले नशीली टॉफी खिलाई। इसके बाद उसके साथ कुकर्म कर सिर को ईंट व पत्थरों से कुचलकर छात्र की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को झारखंड से गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।
विज्ञापन


सीओ जोगेंद्र लाल ने आशु हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि शिवपुरी निवासी छात्र आशु पुत्र ओमप्रकाश के दूसरे हत्यारे खानाबदोश युवक आमिर पुत्र सगीर को झारखंड के जिला गिरीडी के गांव योगीडांट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्यारोपी आमिर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी मोहल्ला सद्दीक नगर निवासी इब्राहिम पुत्र इरफान के साथ मिलकर पांच फरवरी को छात्र आशु को पतंग उड़ाने के बहाने से बहका कर रलवे स्टेशन के पास शुगर मिल के गोदाम परिसर में ले गए थे।
विज्ञापन


वहां पर इन दोनों ने पहले आशु को नशीला पदार्थ लगाकर टॉफी खिलाई। छात्र को हल्का नशा होने पर दोनों उसके साथ कुकर्म किया। परिजनों को बताने के डर से दोनों हत्यारोपियों ने छात्र के सिर को ईंट व पत्थरों से कुचलकर हत्या कर डाली थी। हत्यारोपी आमिर छात्र की हत्या करने के बाद झारखंड भाग गया था।

आमिर पिछले काफी दिनों से खानाबदोश बुढ़ाना रोड मोहल्ला इस्लामनगर में रह रहा था। आमिर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि इससे पूर्व भी वे कई किशोरों के साथ कुकर्म कर चुके हैं। दो माह पूर्व कुकर्म के एक मामले में एक सफेदपोश नेता ने इनका फैसला भी कराया था। पुलिस ने हत्यारोपी आमिर का चालान कर दिया है।

हत्यारों को फांसी लगे, तभी हमें इंसाफ मिलेगा
खतौली। मृतक छात्र आशु के पीड़ित परिवार को दूसरे हत्यारे आमिर के पकड़े जाने से मन को सुकून तो जरूर मिला, लेकिन छात्र की मां और दोनों बहनों का कहना था कि हत्यारों को फांसी लगे, तभी हमें इंसाफ मिलेगा। छात्र आशु की हत्या को लेकर अभी तक पूरा परिवार गमजदा है।

रविवार को पीड़ित परिजनों ने जैसे ही दूसरे हत्यारोपी आमिर को पुलिस द्वारा पकड़े जाने की खबर मिली। पीड़ित परिजनों के मन को सुकून मिला। परिजनों का कहना है कि आशु के हत्यारों को फांसी जरूर लगनी चाहिए। हत्यारोपियों को फांसी लगने पर ही हमें इंसाफ मिलेगा। मोहल्लों के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा और दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें