फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में विजयी टीम का लौटने पर स्वागत

विज्ञापन
गांव सोरम में विजेता कबड्डी टीम । विजेता टीम का स्वागत करते ग्रामीण व खिलाड़ी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। जिला कबड्डी संघ के सचिव व कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि सोरम कबड्डी क्लब के खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में टीम का मुकाबला अमरावती जनपद की टीम के साथ हुआ। जिसमें सोरम की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 27 अंक प्राप्त कर अमरावती जनपद की टीम को 17 अंकों के भारी अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया । उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ी प्रियांशु को बेस्ट रीडर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम को आयोजक मंडल द्वारा ट्रॉफी व 51 हजार रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र के ही गिरोली में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भी टीम ने भाग लिया। वहां भी सोरम कबड्डी क्लब की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । टीम के गांव में वापस लौटने पर भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान ग्राम प्रधान करणवीर सिंह , बालिंद्र खलीफा , कृष्ण पहलवान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें