फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे की जाति भुलाकर एकजुट होना होगा : चंद्रमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना में जाति रहित एकजुटता महासम्मेलन में हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि हमें एक-दूसरे की जाति भुलाकर एकजुट होना पड़ेगा। भारत का किसान व मजदूर दुर्भाग्यवश जाति व्यवस्था के रोग से पीड़ित हैं। जाति व्यवस्था का उल्लेख न तो हमारे किसी ग्रंथ में है और न ही किसी संत की वाणी में है। जिस दिन हिंदू जाति रहित होकर एकजुट हो जाएगा उसी दिन अमेरिका सहित दुनिया के बड़े देश भारत भूमि से पीछे हो जाएंगे।
विज्ञापन

हिंद मजदूर किसान समिति के सौजन्य से रविवार को मोरना के शुक्रताल रोड स्थित एक मंडप में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि मजदूर व किसान तभी सुरक्षित रह सकते हैं, जब तक धर्म सुरक्षित है। यदि हम अभी न जागे तो हमें बांग्लादेश जैसे हालात जल्द देखना पड़ सकते हैं। लगभग सात लाख क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद भारत देश को आजादी मिली थी। जाति व्यवस्था में बंटकर हम उनके बलिदान का अपमान कर रहे हैं। हम भगवान राम और कृष्ण के वंशज हैं। कोई भी हमारे महापुरुषों का अपमान कर देता है तथा हमारे धार्मिक ग्रंथों पर शब्द बोलता है। हम हिंदुओं को जागकर एकजुट होना होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यपाल सिंह, पदम सिंह, विकास, पंकज, उपेंद्र, मिंटू, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें