हमें संघर्ष से नहीं घबराना चाहिए : रेणुका
मुजफ्फरनगर। हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार का अपने ‘बावन गज दामण’ गाने के वन बिलियन दर्शक पूरे होने के उपलक्ष्य में रेडियो एसडी 90.8 एफएम में वीडियो के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा एवं अन्य सभी रेडियो जॉकी ने उनका स्वागत किया।
वन बिलियन दर्शक पूरे होने पर रेडियो ने केक काटकर एवं 52 गज के दामण पर डांस कर रेणुका पंवार का उत्साह बढ़ाया। रेणुका पंवार बचपन से ही डांस और गाने का शौक रखती हैं। उन्होंने डांस और गाने को ही अपने जीवन का आदर्श माना और उसके लिए मेहनत की। इस अवसर पर रेणुका ने कहा कि हमें संघर्ष से नहीं घबराना चाहिए, जो मन में आए उसे एक बार अवश्य कर कर देखना चाहिए। हो सकता है लोग उसे पसंद करें। जैसे मुझे काफी बाद में बाद सफलता मिली, लेकिन बावन गज का दामण, मुझे एक अलग पहचान दे गया। इस अवसर पर डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने उनका स्वागत किया। कहा कि रेणुका जैसे युवा समाज के लिए एक आदर्श हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी एक अलग मुकाम पर पहुंचते हैं। दस दौरान आरजे मेंडी, अमरप्रीत, सैम्पी, हर्षल, खुशी आदि मौजूद रहे।