फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना होगा पर्यावरण : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रख्यात पर्यावरणविद् और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आने वाली पीढि़यों के लिए पर्यावरण बचाना होगा। हवा और पानी को नही बचाया गया तो यह भविष्य का सबसे बड़ा संकट होगा। प्रकृति का संरक्षण वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। हम जो प्रकृति से लेते हैं, उसी तरह लौटाना भी सीखना होगा। बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करें। पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी से अवगत कराएं।
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए डॉ. जोशी के नेतृत्व में नेपाल के जनकपुर धाम से उत्तराखंड के लिए अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा प्रगति पथ यात्रा – पेडल फॉर नेचर रविवार को जिले में पहुंची। अभियान के माध्यम से जल, वायु, मिट्टी के संरक्षण और वनों की कटाई रोकने का संदेश दिया गया।
शहर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य सचिन गोयल, शाश्वत गोयल, सुलभ गोयल, पवन गोयल, प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और उप-प्रधानाचार्या अंजली आनंद ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

डॉ. जोशी देहरादून स्थित हिमालयन पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन के संस्थापक हैं। उन्होंने अपना जीवन प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समर्पित किया है। पर्यावरण संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2006 में पद्म श्री और वर्ष 2020 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वह जमनालाल बजाज पुरस्कार के प्राप्तकर्ता और अशोक फेलो भी हैं।
प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और उप-प्रधानाचार्या अंजली आनंद ने उनके विचारों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने प्रकृति संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें