फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल और वायु प्रदूषण हर हाल में रुकना चाहिए : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि जल एवं वायु प्रदूषण हर हाल में रुकना चाहिए। उद्योग बंधु की बैठक में सभी उद्यमियों से इसमें सहयोग करने के लिए कहा। अफसरों को निर्देश दिए कि प्रदूषण के मामले में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित सिंह ने डीएम को बताया कि जनशिकायतों के क्रम में उद्योगों के विभिन्न निरीक्षणों के दौरान उद्योग अम्बा शक्ति स्टील मेरठ रोड, मीनू पेपर मिल्स भोपा रोड, केके डुप्लेक्स एंड बोर्ड मिल जानसठ रोड, कृष्णांचल पल्प एंड पेपर मिल्स जौली रोड एवं प्रालि जौली रोड दोषी पाए गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी ने पेपर मिल एसोसिएशन को सूचित किया है कि भोपा रोड, जानसठ रोड, जौली रोड एवं मेरठ रोड पर स्थित पेपर उद्योगों से जनित फ्लाई एश को भारी वाहनों के माध्यम से ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है। परंतु भारी वाहनों को ढका नही जा रहा है।
तत्काल निराकरण करने के लिए उद्योग बंधु की बैठक के माध्यम से निर्देशित किया गया है। डीएम ने सभी औद्योगिक एसोसिएशन को निर्देशित किया है कि भविष्य में यदि उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र बंद पाए जाते हैं अथवा ईंधन के रूप में प्रतिबंधित प्लास्टिक वेस्ट, रबर आदि का प्रयोग होता पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उद्योग संगठनों से जुड़े उद्यमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें