मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज के व्यवहार से नाराज नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से पुरकाजी की सफाई व्यवस्था ठप्प कर धरना प्रदर्शन करने का चेतावनी दी है।
नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अश्विनी कुमार का सोमवार की रात कूड़ा डालने से मना करने पर एक पड़ोसी से विवाद हो गया था। जिसमें उसने थाना पुरकाजी पर तहरीर देकर पड़ोसी पर घर के सामने कूड़ा डालने को मना करने पर घर मे घुसकर मार पीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया था। पीड़ित द्वारा कार्यवाही की मांग करने पर कस्बा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर ने शिकायत कर्ता सरकारी कर्मचारी अश्विनी को भी थाने में बैठा लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को सफाई नायक रविकांत के नेतृत्व में थाने पर पहुँचे। सफाई कर्मचारियों ने पंचायत कर्मी को थाने बैठाने आपत्ति जताई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों में फैसला कराकर दोनों को छोड़ दिया। नाजायज तरीके से पीड़ित कर्मचारी को थाने पर बैठा लेने पर सफाई कर्मचारियों में कस्बा इंचार्ज के प्रति भारी रोष व्याप्त है। सफाई नायक रविकांत कुमार ने बुधवार से पुरकाजी कस्बे की सफाई व्यवस्था ठप्प कर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है।