फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: कार में जिंदा जल गया फैक्टरी कर्मचारी, पत्नी-बच्चा और चालक गंभीर रूप से झुलसे, देखकर कांप उठे लोग

Tue, 07 Nov 2023 08:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Accident : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गैस किट लगी वैगनआर कार में आग लगने से स्टील फैक्टरी का कर्मचारी जिंदा जल गया। यह दर्दनाक मंजर देखकर लोग कांप उठे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कार में जिंदा जलकर कर्मचारी की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भोपा में गैस किट लगी वैगनआर कार में आग लगने से स्टील फैक्टरी का कर्मचारी जिंदा जल गया। पत्नी, मासूम बच्चा और कार चालक भी हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी नीशू ( 35) अपनी पत्नी प्रीति (33) और पांच साल के बेटे अर्थ के साथ गांव निवासी चालक रमन की वैगनआर कार लेकर उत्तराखंड में मंगलौर के गांव गदर जुड़ा गए थे।

विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब सात बजे सभी कार से लौट रहे थे। भोपा में गंगनहर पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में चालक रमन ने ब्रेक लगाया। ब्रेक लगते ही एकाएक वैगनआर में आग लग गई। चालक रमन कार से किसी तरह कूद गया।

वहीं, पीछे की सीट पर बैठी प्रीति अपने पांच साल के बेटे को लेकर बमुश्किल कार से निकली, लेकिन ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा नीशू कार में ही फंस गया। राहगीरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे कार सवारों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि आग में जिंदा जलकर नीशू की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें