फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अदालत में हाजिर नहीं हुईं नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया, अब नौ जनवरी को होगी सुनवाई, ये था पूरा मामला

Tue, 07 Nov 2023 07:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : आलिया को अदालत में पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। उनके अधिवक्ता ने समय दिए जाने की बात कही है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
अदालत में हाजिर नहीं हुईं आलिया सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी मुजफ्फरनगर की अदालत में पेश नहीं हुईं। उनके अधिवक्ता ने समय दिए जाने की मांग रखी। अदालत ने अंतिम अवसर देते हुए सुनवाई के लिए नौ जनवरी 2024 तय की है।

विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रदीप बालियान ने बताया कि साल 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर बेटी के साथ गलत हरकत को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि वह 2012 में अपने ससुराल बुढ़ाना गई थीं, इसी दौरान बेटी के साथ गलत हरकत की गई। वर्सोवा थाने से यह मामला बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया गया था।

जांच के बाद पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। प्रोटेस्ट के लिए अदालत ने आलिया को समन जारी किए थे। मंगलवार को आलिया को अदालत में पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। उनके अधिवक्ता ने समय दिए जाने की बात कही। पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा ने अंतिम अवसर देते हुए नौ जनवरी की तिथि तय कर दी है।

गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में अभिनेता नवाजुद्दीन समेत अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दी थी। जिसके बाद क्लोजर रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई। अदालत ने वादी को सुनवाई का मौका देते हुए प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए समन जारी किए थे।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
वादिया ने 27 जुलाई 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन, देवर मिनाजुद्दीन, फैजूद्दीन, अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा समेत पांच लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी
विज्ञापन

पीड़िता का कहना था कि उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ अभद्रता की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें