फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलो में सज रहे है वृन्दाविपिन बिहारी........

विज्ञापन
भजनों पर झूमते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर) । प्राचीन सिद्ध पीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में अधि मास उत्सव की श्रंखला में रविवार की रात्रि में श्री राधा नवरंगी लाल जी का फूल बैठक उत्सव मनाया।
विज्ञापन

उत्सव में ठाकुर जी को नई पोशाक धारण कराकर तथा उनके सिँहासन को गुलाब रजनी गंधा, चमेली, गेंदा आदि तरह तरह के फूलो से सजाकर विराजमान कराया। ठाकुर जी की फूल बैठक के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए । मुजफ्फरनगर के भजन गायक कार्तिक ने श्रीजी ने बुलाया है बरसाने जाना है और बजा दे राधा नाम की ताली आदि भजन सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। देवबंद के भजन गायक महेश गिरधर बंटी ने भी भजन, फूलों में सज रहे हैं वृंदा विपिन बिहारी और साथ सज रही है, वृष भानु की दुलारी , श्रृंगार तेरा प्यारे शोभा कहूं क्या, इसकी इक पे गुलाबी पटक एक पे गुलाबी सारी सुनाया । जिस पर सभी रसिको ने नृत्य भी किया । फूल बैठक और नई पोशाक की सेवा विजय गोयल ललित मोहन गोयल ने की। उत्सव में नीरज गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, हितेश गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी, सुशील गोयल, प्रदीप गोयल, राजकिशोर गुप्ता, डॉ. विजेंद्र गोयल, अमित कंसल, अरुण गोयल, मोनू बंसल, दीपक टंडन, सचिन गर्ग, अमन गोयल, विनेश गर्ग, अतुल शर्मा, विकास गर्ग, सचिन त्यागी, नीरज गोयल आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें