कारोना काल में स्कूल खोलना के विरोध करते हिदूं जनकल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल खोलना बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ : मनीष
मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति के घटक दल हिंदू जन कल्याण ट्रस्ट ने कचहरी में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ट्रस्ट ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्कूल खोले जाने के फैसले को वापस लेने की मांग की।
हिंदू जन कल्याण ट्रस्ट के सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूल खोला जाना बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि जब बड़ी उम्र के लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पा रहे हैं, तो छोटे स्कूली बच्चे कैसे सोशल डिस्टेंस अपना सकते हैं, इसलिए कोरोना काल में बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाना चाहिए। स्कूल अपनी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं और अभिभावकों से एक एग्रीमेंट साइन कराया जा रहा है, जिसमें सारी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रमोद मलिक, देशराज चौहान, अनुज चौधरी, बृज बिहारी अत्री, मनोज पाटिल, हरीश पालीवाल, ऋषभ जैन, पवन मित्तल, बागीश अग्रवाल, पंडित रामानुज दुबे, विक्की चावला, टीटू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।