फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहानपुर-बिजनौर में मतदान कल, सीमा सील, शराब की दुकानें भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा। जनपद मुजफ्फरनगर से सटे सहारनपुर व बिजनौर में मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के लिए एहतियात बरती जा रही है। सीमा पर चेकिंग शुरू की है। सीमा से आठ किलोमीटर के दायरे में आने वाली शराब की दुकानों को बंद किया गया है। वहीं जिला से लगभग एक हजार पुलिसकर्मी भी चुनाव ड्यूटी में रवाना हुए है।
विज्ञापन

जनपद की सीमा से सटे जिला सहारनपुर व बिजनौर में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले से लगभग एक हजार पुलिसकर्मी रवाना हुए है। जो सभी चरणों के मतदान को संपन्न कराकर ही वापस लौटेंगे। इनकी कमी पूर्ति करने के लिए होमगार्ड व महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर दोनों जनपदों की सीमा पर बैरियर लगाकर बड़ा चेकिंग अभियान शुरू किया है। हर आने जाने वाले वाहन को रोक कर तलाशी व चेकिंग के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। शासन के आदेश पर दोनों जनपदों की सीमा से आठ किलोमीटर के दायरे में आने वाली शराब की दुकानों को बंद किया गया है। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सहारनपुर की सीमा के थाना पुरकाजी में शेरपुर खादर, कल्लनपुर, कस्बा पुरकाजी, भूराहेडी, फलौदा, बरला व शहर कोतवाली क्षेत्र की बुड्ढाखेडा, रोहाना, कसौली, दूधली, बधाई कला व बिजनौर की सीमा की देवल गांव की शराब की दुकान बंद मतदान संपन्न होने तक बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें