फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट और मुस्लिम इलाकों में बंपर मतदान ने बढाई धड़कने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में खूब मतदान हुआ। सबसे बड़ी विधानसभा के जाट और मुस्लिम बाहुल्य गांवों में खूब वोट पड़े हैं, जिससे प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई है। भाजपा का गणित जाट वोटों के बंटवारे पर टिका है। महिलाओं के मतदान प्रतिशत को देखते हुए भाजपा के रणनीतिकार अपना गुणाभाग कर रहे हैं। सपा-रालोद गठबंधन भी खाता खुलने की उम्मीद में है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगियाखेड़ा के कमरा नंबर एक में 81.23 प्रतिशत वोट पड़े। प्राथमिक विद्यालय जौला के कमरा नंबर एक में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। सैनपुर परासौली के बूथ संख्या 68 पर 81. 17 प्रतिशत वोट पड़े। उच्च प्राथमिक विद्यालय बवाना में अस्सी प्रतिशत वोट पड़े। जौला और शाहपुर क्षेत्र की बाहर बस्ती के इलाके में मतदान से भी भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है। हुसैनाबाद भनवाड़ा में खबू मतदान हुआ। पुरबालियान में भी औसत मतदान 75 प्रतिशत से अधिक है।
सिसौली में खूब हुआ मतदान
भाकियू की राजधानी सिसौली में खूब मतदान हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली के कमरा नंबर एक में 65.43, कमरा नंबर दो में 63.38, कमरा नंबर तीन में 72.24, कमरा नंबर चार में 61.97, कमरा नंबर पांच में 68.15 प्रतिशत मतदान हुआ। कृष्णा कॉलेज के कमरा नंबर एक में 63.70, कमरा नंबर दो में 67.85, कमरा नंबर तीन में 67.41, कमरा नंबर चार में 66.30 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय नंबर के कक्ष नंबर एक में 64.06 औरअंबेडकर भवन के कक्ष नंबर एक में 53.16 व कमरा नंबर दो में 57.82 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

गठवाला खाप के गांवों में बंपर वोट पड़े
बुढ़ाना विधानसभा के गठवाला खाप के गांवों में खूब वोट पड़े हैं। खरड़ गांव में औसत मतदान 75 प्रतिशत से अधिक रहा है। सिर्फ दो बूथ पर 70 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। फुगाना में भी 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
इस तरह पड़े मलिक के गांव में वोट
विधायक और प्रत्याशी उमेश मलिक के गांवों में लोगों का उत्साह दिखा। उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक में 66.27, कमरा नंबर दो में 69.84, प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर एक में 66.80 और कमरा नंबर दो में 67. 70 प्रतिश मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें