फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरण:---- हाफिज इदरीश को लेकर गुस्सा हैं फुलत के ग्रामीण

विज्ञापन
धर्मांतरण के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हाफिज इदरीश को लेकर गुस्से में हैं फुलत के ग्रामीण
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। धर्मांतरण प्रकरण में मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद उनके करीबी और विश्वासपात्र हाफिज इदरीश की भूमिका को लेकर फुलत के लोग गुस्से में हैं। ग्रामीणों के माने तो इदरीश लगातार सऊदी अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों में आता जाता था। उन्होंने संदेह जताया कि फंडिंग के मामले से वह जुड़ा हो सकता है और उसी पर मौलाना कलीम को फंसाने का संदेह जता रहे हैं। उनका कहना है कि हाफिज के चंद सालों में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है।
धर्मांतरण प्रकरण को लेकर एटीएस द्वारा फुलत मदरसे के संस्थापक मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी को लेकर सकते में आए फुलत के ग्रामीण हाफिज इदरीश की संदिग्ध गुमशुदगी को उनकी हिरासत से ही जोड़कर देख रहे हैं। शुक्रवार को संवाददाता ने गांव फुलत में पहुंचकर ग्रामीणों से पूरे प्रकरण में वार्ता की तो वह पूरे प्रकरण में मौलाना सिद्दीकी के करीबी व विश्वासपात्र हाफिज इदरीश की ही संलिप्तता जताते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि हाफिज का पूरा परिवार बेहद गरीब है और पिछले करीब एक दशक से वह भी गरीबी का ही जीवन जी रहा है। करीब चार साल पूर्व अचानक हाफिज इदरीश की फुलत मदरसे में आवाजाही बढ़ी और देखते ही देखते उसके आर्थिक हालात सुधरती गई। ग्रामीणों की मानें तो पिछले करीब एक साल के भीतर ही हाफिज इदरीश ने करोड़ों की संपत्तियां अर्जित की हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इदरीश बाकी दो सगे भाई आज भी मजदूरी करने के साथ ही फलों की रेहड़ी लगाते हैं। ऐसे में इदरीश पर अचानक बेतहाशा धन बरसना कहीं न कहीं उसके धर्मांतरण जैसे अवैध कामों की वजह से भी होने की आशंका जताई जा गई है।वह लगातार सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों की यात्रा करता रहा है और संभवत: वहां से होने वाली फंडिंग के पीछे भी उसी का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा, खतौली में खरीदी दुकान और भूखंड
इनमें खतौली व फुलत के साथ ही देवबंद में भी बेशकीमती संपत्तियां खरीदी गईं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इदरीश ने हाल ही में लग्जरी कार, दो बुलेट बाइक, खतौली मेन बाजार में दोमंजिला दुकान और इस्लामनगर में बेशकीमती भूखंड खरीदे हैं।

मुजफ्फरनगर : खतौली के मोहल्ला मनसूरखान में बना हाफिज इदरीश का मकान। परिजन मकान बंद कर भूमिगत है।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें