फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत राजनीति छोड़ किसान मुददों पर करे बात- रामकुमार वालिया

विज्ञापन
खतौली में प्रेसवार्ता के दौरान बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री रामकुमार वालिया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
‘राकेश टिकैत राजनीति छोड़ किसान मुद्दों पर करें बात’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। दिल्ली से जानसठ थाना क्षेत्र के गांव तिसंग जाते समय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य एवं उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया का खतौली में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तिसंग मंडल अध्यक्ष अमित कसाना के निवास पर हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत और किसान संयुक्त समिति के बीच मध्यस्थता कराने की की जिम्मेदारी दी गई है। वे राजनीति छोड़ किसानों के मुद्दों पर सरकार से बात करें।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय मुद्दों पर जब पत्रकारों ने पूछा कि भाजपा सरकार में भी नौकरी पैसे वाले लोगों का शोषण किया जा रहा है। कोरोना के दौरान काम कराने के बाद भी सीबीएसई के स्कूल मेप्लस द्वारा अध्यापकों को पूरा वेतन ही नहीं दिया जा रहा है, बल्कि उनका मानसिक शोषण करते हुए बंधुआ मजदूर की तरह उनसे काम लिया जा रहा है। इस मामले को लेकर शिक्षिका के परिजन सुनील कुमार ने रामकुमार वालिया से लिखित शिकायत की। इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की बात कहते हुए उन्होंने संबंधित विभागों से जांच कराते हुए पुलिस द्वारा भी कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया हैं। बैठक में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष अमित कसाना, सुधीर पुंडीर, अमित उपाध्याय, नीटू उपाध्याय, संजय चौहान रविकांत, रामकुमार वालिया, अश्वनी उपाध्याय, अनिल, संसरपाल, राहुल नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें