फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की फाइनेंस कंपनी से पैसा दिलवाने की मांग

विज्ञापन
पुरकाजी थाने पर पुलिस से फाइनेंस कंपनी में जमा पैसा वापस दिलवाने की मांग करते ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की फाइनेंस कंपनी से पैसा दिलवाने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर फाइनेंस कंपनी से पैसा दिलवाने की मांग की है।
कस्बे के बाहरी छोर पर पिछले कई वर्षों से देहरादून उत्तराखंड निवासी कुछ लोगों द्वारा एक प्राइवेट कंपनी का संचालन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात कंपनी के कर्मचारी अपने कार्यालय का सामान एक वाहन में लादकर कहीं ले जाने लगे। जानकारी मिलने पर कंपनी के कई उपभोक्ता मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस दो कर्मचारियों को थाने ले आई। जिनके विरुद्ध कई लोगों ने तहरीर देकर अपना पैसा वापस दिलवाने की मांग की। कंपनी के कुछ कर्मचारी भी रात में ही थाने पहुंच गए और शिकायत कर्ताओं से वार्ता कर करीब दस लाख रुपये के चेक उन्हें देकर जल्द ही पैसा देने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। जिस पर दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर पुलिस ने हिरासत में लिए कर्मचारियों को रिहा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों से वार्ता की गई है। ग्रामीणों के साथ किए गए एग्रीमेंट के अनुसार सभी लोगों का पैसा वापस लौटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें