फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। चौकड़ा मार्ग पर सड़क हादसे में कसौली निवासी राजकुमार (55) की मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बाइक से राजकुमार अपनी पत्नी कुसुम को लेकर चरथावल आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर गए। राजकुमार को नाजुक चोटें आईं। पुलिस ने घटनास्थल से चरथावल सीएचसी भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीएचसी में हंगामा किया। पुलिस ने बताया आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

रोनी हरजीपुर हमले में युवक घायल
चरथावल। रोनी हरजीपुर में दो पक्षों में रजिशन मारपीट में शेट्टी घायल हो गया। सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया दो पक्षों में रंजिशन कहासुनी हुई थी, लेकिन बीच बचाव करने आया युवक हमले में घायल हो गया। किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें