फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिवमय हुआ शहर, महाकाल के रंग में रंगी टीशर्ट से सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सावन शुरू हो गया है। इसके साथ ही शिवालयों से लेकर बाजार भी शिवमय हो गए हैं। शहर के बाजारों में इन दिनों कांवड़ उठाने की तैयारी कर रहे शिवभक्तों के लिए प्रिंटेट टीशर्ट, कुर्ते, गमछे और बैग समेत अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी की जा रही है।
टीशर्ट पर लिखा हुआ जय महाकाल और हर हर महादेव वाला प्रिंट युवाओं को अपनी ओर खींच रहा है। शहर के झांसी की रानी, भगत सिंह रोड समेत कई बाजारों में कांवड़ यात्रा के लिए दुकानें सज गई हैं। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए कपड़े, कांवड़ समेत अन्य सामान की दुकानें शहर के बाजारों में सजने लगी हैं। बाजारों में यात्रा के दौरान जरूरी सामानों की खरीदारी होनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क के किनारे भी दुकानें लग गई हैं। दुकान संचालक विजय गुप्ता ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले टी-शर्ट में कई तरह के डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं। इसमें भगवान शिव की तस्वीर पूरी टी-शर्ट पर उकेरी गई है। इसके साथ ही महाकाल लिखी हुई टीशर्ट सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। यह दो साल के बच्चे से लेकर बड़ों के सभी साइज में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत भी 200 से 350 के आसपास ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें