फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकृत मानसिकता के शिकार हुए दो मासूम, एक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विकृत मानसिकता के शिकार हुए दो मासूम, एक की हत्या
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। विकृत मानसिकता के शिकार अधेड़ ने कक्षा चार में पढ़ रहे एक बालक के साथ कुकर्म की कोशिश की और विरोध करने पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गांव के ही एक और बालक को अगवा कर जंगल में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस से पूछताछ में उसने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
घटना खतौली थाना क्षेत्र के ही एक गांव की है और आरोपी जबर सिंह भी उसी गांव का रहने वाला है। जिस बालक की हत्या की गई वह कक्षा चार का छात्र है, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे, इस दौरान शाम करीब चार बजे गांव का ही एक और बालक (4) मिला, जिसके साथ कुकर्म किया गया था। इसी बीच संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने शराब के नशे में घूम रहे जबर सिंह को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कुछ देर बाद लापता बालक का शव मिल गया। उसके हाथ पैर बंधे और गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। शव के पास ही शराब का खाली पव्वा पड़ा हुआ था। पुलिस ने जबर सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बालक की हत्या और दूसरे बालक के साथ कुकर्म करने की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार की हत्या में जेल जा चुका है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी जबर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है और शराब पीने का आदि है। घटना के समय भी वह शराब के नशे में था। पुलिस का कहना है कि मेरठ के थाना ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में अपनी बुआ और फूफा की हत्या के आरोप में भी वह जेल जा चुका है।
- प्रारंभिक जांच में जबर सिंह की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अभिषेक यादव, एसएसपी मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें