फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 91 गांवों में होगी महिलाओं की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
91 गांवों में होगी महिलाओं की सरकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने जिले की ग्राम पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। जिले में 498 गांवों में से 91 गांवों में महिलाएं ही प्रधान होंगी। 86 गांवों को पिछड़ा वर्ग और 53 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। दोबारा जारी आरक्षण में भारी फेरबदल हो गया है।
सदर ब्लॉक
सदर ब्लाक में आरक्षण की पूरी तस्वीर ही बदल गई है। अलमासपुर, नसीरपुर, सीमली गांव को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जड़ौदा, संधावली, दतियाना, पचेंडाकलां, खेडी विरान, चांदपुर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। नरा, बिलासपुर, शेरनगर, मखियाली, बिजोपुरा पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। सरवट, खामपुर, मुस्तफाबाद, मेघाखेड़ी, बढेडी, धंधेडा, भिक्की, सहावली, पचेंडा खुर्द को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही महिला के लिए आरक्षित होने वाले गांवों में बागोवाली, मिमलाना, रामपुर, बामनहेडी, नैराना, भंडूरा, तिगरी, रथेडी, बिहारी, बढीवाला शामिल है। सदर ब्लाक के अन्य गांव सूजडू, शाहबुद्दीनपुर, कूकडा, शेरपुर, वहलना, रई, सिखरेडा, मेदपुर, बीबीपुर, बझेडी, परेई, सिलाजुड्डी, मोलाहेडी, बहादरपुर, लच्छेडा, सिसौना, मंधेडा, जटमुझेडा, मीरापुर, गुढीदुर्गनपुर अनारक्षित है।
विज्ञापन

पुरकाजी ब्लॉक
पुरकाजी ब्लाक में एससी महिला के लिए कैल्लनपुर, घुमावटी, शकरपुर, रेत्तानंगला को आरक्षित किया गया है। एससी के लिए फलौदा, कुतुबपुर, भोजाहेडी, तुगलकपुर, गोधना, बढीवाला, नूरनगर को आरक्षित किया गया है। ओबीसी महिला में कासमपुर, नंगला दुहेली, शेरपुर, भूराहेडी को रखा गया है। ओबीसी में बरला, बसेडा, सिंभालकी, हरैटी सलेमपुर, लखनौती, चमरावाला, झबरपुर, ताजपुर को रखा गया है। महिला के लिए खुड्डा, तेजलहेडा, महरायपुर, छपरा, भैसानी, मांडला, कम्हेडा को आरक्षित किया गया है। इसके अलावा ब्लाक के बाकी गांवों को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है।
बघरा ब्लॉक
बघरा ब्लाक में लखान, ढिंढावली को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। काजीखेडा, लालूखेडी, मुकुंदपुर, नरोत्तमपुर को एससी के लिए आरक्षित किया गया। पिछड़ी महिला के लिए मांडी, किनौनी, जफरपुर, हैदरनगर जलालपुर, धौलरी को आरक्षित किया गया। पिछड़ा वर्ग के लिए जसोई, पीनना, बुडीनाकलां, सैदपुरखुर्द, सोहजनी जाटान, मोहम्मदपुर मार्डन, साल्हाखेडी, नवादा चिरौली को आरक्षित किया गया। महिलाओं के लिए बघरा, अमीरनगर, निरमाना, कुटबा, हरसौली, खेड़ी दूधाधारी, गुर्जरहेड़ी, अलीपुर खुर्द, बरवाला को आरक्षित किया गया। इसके अलावा ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखी गई है।
चरथावल ब्लॉक
चरथावल ब्लाक में ग्राम पंचायत मलीरा, ज्ञानामाजरा, आखलौर, टांडा को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया। पावटी खुर्द, कच्छौली, रोहाना कलां, बुडढाखेडा, बडकली, भमेला, सादपुर, बधाईकला को एससी के लिए रखा गया है। चरथावल देहात, दधेडू कलां, मंगनपुर, सलेमपुर, जटनंगला को पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित किया गया। पिछड़ी जाति के लिए बेहडी, कसौली, न्यामू, चौकड़ा, पीपलशाह, कान्हाहेडी, खुसरोपुर, छिमाऊ, लकडसंधा, अकबरगढ को आरक्षित किया गया। महिलाओं के लिए बलवाखेडी, रोहानाखुर्द, क्यामपुर, बेगमपुर, खांजहापुर, देहचंद, अलीपुरा, सैदपुरकलां, बाढ, बाननगर, घिस्सुखेडा को आरक्षित किया गया। ब्लाक के अन्य गांव अनारक्षित रहेंगे।
बुढ़ाना ब्लॉक
बुढाना ब्लाक के गांव भसाना, टांडा माजरा एससी महिला के लिए और गढी नौआबाद, वैल्ली, बहरामगढ को एससी के लिए आरक्षित किया गया है। मौहम्मदपुर रायसिंह, इटावा, खेड़ा मस्तान, कमरूद्दीनगर,सराय, मिंडकाली को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पिछड़ी जाति के लिए कल्याणपुर, फुगाना, लोई, टोडा, अलीपुर अटेरना, फतेहपुरखेडी, खिजरपुर, चंधेडी, जैतपुर, गढमलपुर को आरक्षित किया गया। महिलाओं के लिए राजपुर छाजपुर, हुसैनपुर कलां, खरड़, नगवा, दुर्गनपुर, अटाली, हरियाखेडा, परासौली, रायपुर अटेरना, डूंगर, मंडावली खादर, बडकता को आरक्षित किया गया। ब्लाक के अन्य गांव अनारक्षित रहेंगे।
शाहपुर ब्लॉक
शाहपुर ब्लाक के गांव सोहनजी तगान, कमलापुर को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कितास, धनायन, सदरूद्दीनगर को एससी के लिए आरक्षित किया गया है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए पुरबालियान, उमरपुर, पलड़ा, बहादरपुर गढी को आरक्षित किया गया। पिछड़ा वर्ग के लिए शोरो, पलड़ी, भौराकलां, गोयला, डबल, ढिंढावली, शाहजुड्डी को आरक्षित किया गया। महिला के लिए हजुरनगर, दिनकरपुर, मंडावली बांगर, अलियारपुर देह, काकड़ा, पुरा, जीवना, खुब्बापुर को आरक्षित किया गया। ब्लाक के बाकी गांव अनारक्षित रहेंगे।
खतौली ब्लॉक
- खतौली ब्लाक में एससी महिला के लिए फहीमपुर खुर्द, सादपुर, सरधन, उमरपुर लिसौडा, खेडी तगान, खानपुर को रखा गया। एससी के लिए खानूपुर, हुसैनपुर बौपाडा, शेखुपुरा, शाहबाजपुर तिगाई, रामपुर, सिकंदरपुकलां, अब्दुल्लापुर सोंटा, बडसू, पाल, वाजिदपुर खुर्द, फहीमपुर कलां को आरक्षित किया गया। पिछड़ी महिला के लिए खतौली ग्रामीण, मंसूरपुर, मोघपुर, बुआड़ाखुर्द, रसूलपुर कैलोरा, बसायच, नोना को रखा गया। पिछड़ा वर्ग के लिए फुलत कैलावडा कला, सठेडी, बेगराजपुर, भायंगी, खांजहापुर, दाहौड, चिंदौडा, भटोडा, लोहड्डा, अंबपुर मथेडी, पलडी, रायपुर नंगली, जंधेडी जाटान को आरक्षित किया गया। महिलाओं के लिए मढकरीमपुर, लाडपुर, नंगलारूद्र, जसौला, खेडी रांगडान, पमनावली, गालिबपुर, अंती, मोहिद्दीनपुर, नंगला चढाव, मौहम्मदपुर माफी, भलवा, खेडी कुरैश को आरक्षित किया गया। ब्लाक के बाकी गांव अनारक्षित रहेंगे।
जानसठ ब्लॉक
- जानसठ ब्लाक में चुडियाला, जीवनपुरी, नंगला कबीर, खलवाडा को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया। एससी के लिए स्याली, तुरहेडी, हाशमपुर, निजामपुर, बहादरपुर मनफोड़ा, नंगली महासिंह को आरक्षित किया गया। पिछड़ी महिला के लिए कवाल, पुठ्ठी इब्राहिमपुर, कासमपुर खोला, पिमौडा, जड़वड़, घटायन उत्तरी को रखा गया। पिछड़ा वर्ग के लिए संभलहेड़ा, जटवाडा, जानसठ देहात, कैलापुर जसमौर, सालारपुर, मेहलकी, बेहड़ अस्सा, सोंहजनी, घटायन दक्षिणी, तालडा, वाजिदपुर कव्वाली को रखा गया है। महिला के लिए भुम्मा, सिखेडा, रामराज उर्फ समाना, रहडवा, रसूलपुर गढी, जलालपुर नीला, चित्तौडा, हंसावाला, टंडेढा, सिखरेडा, खुजेडा को आरक्षित किया गया है। बाकी गांव अनारक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

मोरना ब्लॉक
- मोरना ब्लाक में एससी महिला के लिए बरूकी, फिरोजपुर बांगर, कसौली को आरक्षित किया गया है। एससी के लिए सीकरी, चौरावाला, बेलडा, भेडाहेडी, कादीपुर को आरक्षित किया गया। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए भोपा, गादला, युसूफपुर, सिकंदरपुर, वजीराबाद को आरक्षित किया गया। पिछड़ा वर्ग के लिए जौली, नंगला बुजुर्ग, बेहड़ा सादात, तिस्सा, ककराला, खाईखेडा, रसूलपुर, अथाई, रहमतपुर को आरक्षित किया गया। महिला के लिए आरक्षित गांवों में ककरौली, शुक्रताल खादर, इलाहाबास, भंडूर, कम्हेडा, कडी दरियापुर, छछरौली, तेवडा, रूडकली फतेहअली शामिल है। ब्लाक के बाकी गांव अनारक्षित रहेंगे। जिले की कुल 498 ग्राम पंचायतों में 190 प्रधान पद अनारक्षित रहेंगे। 91 गांवों में इस बार महिलाओं की सरकार होगी। 86 गांवों में पिछड़ा वर्ग के लोग प्रधान होंगे। 53 गांवों में अनुसूचित जाति के लोग ही चुनाव लड़ पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें