फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू----- हर दिन लापरवाही की पराकाष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में दिनभर दौड़ते रहे वाहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण के लगातार मामलों में गिरावट आने के साथ ही लापरवाही में हर दिन इजाफा होता जा रहा है। बाजारों में जहां भीड़ उमड़ रही है, वहीं दिन भर सड़कों पर वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं।
जनपद में रोजाना सुबह सात बजे से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए दुकानें खुलने की अनुमति दी गई है। इसके तहत कूकड़ा मंडी के साथ ही शामली रोड व नदी घाट के पास मंडियां लग रहीं हैं। इसके साथ ही शहर के भगतसिंह रोड स्थित सब्जी मंडी व दाल मंडी में भी भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियम की भी अवहेलना की जा रही है। वहीं, शहर की सड़कों पर भी खुलेआम वाहन दौड़ रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए अब पुलिस-प्रशासन भी अधिक गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान
मीरापुर। कस्बे में पुलिस ने बुधवार को टीम के साथ मिलकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर घूम रहे लोगों के साथ ही जरूरी सामान की दुकानों पर पहुंचने वाले लोगों से भी पूछताछ कर उनके मास्क न पहनने पर चालान काटे गए। लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें