तीन दिन चलेगा भाजपा का रक्तदान शिविर
मुजफ्फरनगर। भाजपा की वर्चुअल बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ चंद्रमोहन ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 28, 29 और 30 मई को भाजपा के सभी मोर्चों को एक साथ रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करवाना है।
अंतिम दिन 30 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुनना है और प्रत्येक सेक्टर के किसी भी गांव में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है। लोगों को सैनिटाइजर, मास्क, मेडिकल किट, साबुन, काढ़ा, गरीबों को राशन और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करना है। एक जून को पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव उपरांत हिंसा तांडव को लेकर एक वर्चुअल बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। लोगों को उस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वीरपाल निर्वाल, डॉ. आरएन त्यागी, विकास पंवार, कर्नल सुधीर, श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, संजय गर्ग, सुख दर्शन सिंह बेदी, गजे सिंह, यनेश तवर, जगदीश पांचाल, राजकुमार छाबरा, विनीत कात्यायन, रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, अचिंत मित्तल , राजेश पराशर, कपिल त्यागी, रोहित तायल, राजीव गुप्ता, मनोज राठी, एकांश त्यागी, यशपाल बालियान, इंदर सिंह कश्यप, सतनाम सिंह बंजारा, सुधीर सैनी आदि मौजूद रहे।