फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखियाली में अवैध खनन करते वाहन सीज

विज्ञापन
मखियाली में खनन के दौरान पकडे डम्पर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव मखियाली के जंगल में रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे आठ डंपर और एक पोकलेन मशीन को गश्त के दौरान एएसपी ने पकड़कर सीज करा दिया। पुलिस टीम को देख अवैध खनन कर रहे आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सदर पद पर तैनात प्रशिक्षु एएसपी कृष्णा विश्नोई बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के शहर से सटे गांव मखियाली के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर दबिश दी। जैसे ही पुलिस टीम खनन स्थल पहुंची, खनन कर रहे आरोपी अपने सभी वाहनों को मौके पर ही छोड़कर खेतों में घुसकर वहां से फरार हो गए। इस पर एएसपी ने मौके पर मिले आठ डंपर और एक पोकलेन मशीन को जब्त कर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। इसके बाद सभी वाहनों को चौकी पर ले जाकर उन्हें खनन अधिनियम के तहत सीज करा दिया गया।
एएसपी ने बताया कि गांव मखियाली के जंगल में कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन करने की शिकायत पर दबिश दी गई तो वहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता पाया गया। खनन करने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें