देवबंद। कोरोना संक्रमण में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते रणखंडी रेलवे फाटक के समीप एक प्लाट में इस्तेमाल की गई पीपीई किट पड़ी मिलीं। इन्हें आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। बाद में सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर इनको सील कराया और जांच के आदेश दिए।
नगर के अति व्यस्त रणखंडी रेलवे फाटक के समीप सड़क किनारे एक प्लाट में इस्तेमाल की गई पीपीई किट और ग्लब्स प्लास्टिक के बैग में लिपटे थे। इन्हें आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। जिन्हें लोगों ने भागाया। इसके साथ ही वहां कुछ अन्य दवाओं के खाली डब्बे और रुई भी पड़ी हुई थी। सीएचसी प्रभारी डा. इंद्राज का कहना है की रणखंडी रेलवे फाटक के समीप जो सामान पड़ा मिला है, वह स्वास्थ्य विभाग का न होकर मुजफ्फरनगर की एक प्राइवेट लैब का है। सभी सामान को सील कर मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम राकेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।