फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चूल्हे को सिलिंडर से ऊपर रखकर प्रयोग करें : राजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली। एलपीजी पंचायत में महिलाओं को घरेलू गैस सिलिंडर के प्रयोग और सावधान के विषय में जानकारी दी गई। गैस एजेंसी प्रबंधक राजन सिंघल ने कहा कि चूल्हे को हमेशा सिलिंडर से ऊपर रखें। गैस की गंध आने पर तुरंत बंद करें। पाइप अगर खराब है, तो तुरंत बदलवाना चाहिए।
विज्ञापन

आदर्श गैस सर्विस सिसौली के तत्वावधान में सावटू रजनीश चौधरी के आवास पर एलपीजी ग्राहक पंचायत आयोजित की गई। महिलाओं को सुरक्षा संबंधित उपाय बताए। राजन सिंघल ने कहा कि गैस सिलिंडर बुक करके ही प्राप्त करनी चाहिए। गैस रिफिल प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप पर भी बुकिंग की जा सकती है। गैस सिलिंडर के पास कोई ज्वलनशीन पदार्थ रखने से बचना चाहिए। समझदारी दिखाकर हादसों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें