फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योग साधना को उत्तम बनाने में योग क्रियाओं का महत्व’

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान की ओर से ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में शुद्धि क्रियाओं का योग साधना को उत्तम बनाने के विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने योग साधना प्रारंभ कराई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज फील्ड के योग साधना केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि शुद्धि क्रियाओं का योग साधना को अच्छा बनाने में विशेष महत्व है। शुद्धि क्रियाओं के अंतर्गत कुंजल क्रिया एवं रबड़ नेति सूत्र नेती तथा जलनेति आती हैं।
जिला संगठन मंत्री डॉ. अमित कुमार ने बताया की सूत्र नेती के साथ-साथ यदि एनिमा भी 15 दिन के अंतराल से ले लिया जाए तो बड़ी आंत की सफाई हो जाती है। जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि शुद्धि क्रियाओं से शरीर के विजातीय तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर लचीला और शुद्ध होता है।
विज्ञापन

जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने बताया कि नियमित शुद्धि क्रिया करने से शरीर शुद्ध, पवित्र और निर्मल हो जाता है। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि कुंजल क्रिया 15 दिन में एक बार या विशेष परिस्थिति में यदि पित्त का प्रकोप बढ़ गया है, तो हफ्ते में एक बार करने से लाभ मिलता है। मौके पर राम कुमार राठी, अंकुर मान, राज मोहन गुप्ता, रवीश कुमार, वीर सिंह, आचार्य रामकिशन सुमन, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी का सहयोग रहा। संचालन केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें