फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला झोझगान में दो दिन पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पीड़ित परिजनों को शांत किया।
कस्बे के मोहल्ला झोझगान में पांच मई को विवाहिता रेनू (22) का शव ससुराल के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मामले में देवबंद के गांधी कॉलोनी निवासी रेनू के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराने के बाद बृहस्पतिवार रात परिजन शव लेकर पुरकाजी थाने पहुंचे। परिजनों ने हंगामा करते हुए बेटी के हत्यारोपी ससुराल पक्ष के लोगों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। बाद में अफसरों ने पीड़ित पिता से मोबाइल पर वार्ता कर उन्हें जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर देवबंद चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें