फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती से निकलने पर रोका, पुरकाजी में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। बस्ती से गुजरने पर रोके जाने को लेकर दोनों वर्गों के बीच विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने से कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। चेयरमैन जहीर फारूकी ने दोनों वर्गों को समझाकर विवाद का निपटारा कराया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान निवासी एक वर्ग के लोगों के आने-जाने का मुख्य रास्ता बस्ती से होकर निकलता है। इसे लेकर दूसरे वर्ग के लोग लगातार उनको अपनी बस्ती से होकर निकलने पर ऐतराज करते हैं। रविवार को देवता पूजन कर लौट रहे लोगों को दूसरे वर्ग के युवकों ने रोक लिया और बस्ती से होकर निकलने से मना किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद हंगामा हो गया। इसे लेकर क्षेत्र में तनाव की भी स्थिति उत्पन्न हो गई।
मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी मौके पर पहुंचे और दोनों वर्गों के लोगों की बैठक लेकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत करते हुए विवाद का निपटारा करा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन चेयरमैन द्वारा विवाद निपटा दिए जाने पर लौट आई। मामले में किसी भी तरह की तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें