फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिलदेव ने बच्चों के साथ होली खेली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने काशीराम कॉलोनी में बच्चों के साथ फूलों से होली खेली और मिष्ठान, प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने काशीराम कालोनी के बच्चों के साथ फूलों की होली खेली और उन्हें मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। कपिल देव ने कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। उन्होंने त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले रंगों के प्रयोग से बचने और सावधानी बरतने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें