फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच में टावर लगाने के विरोध में कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
टावर लगाने के विरोध में कोतवाली में हंगामा करते पठानपुरा के लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पठानपुरा मोहल्ले में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने के विरोध में मंगलवार को एक पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे तथा हंगामा कर पुलिस से निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने तो टावर लगा रहे लोगों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे मोहल्ला पठानपुरा निवासी शाकिर, दानिश, फुरकान अंसारी, छोटा, वाहब, फारुक, उमर और इकबाल आदि ने आरोप लगाया कि आबादी के बीच में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। इसके विरोध में 19 नवंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर नगरपालिका के अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन काम रुकने के बाद एक बार फिर से टावर लगाने का कार्य आरंभ किया। उनका आरोप है मंगलवार को जब कुछ महिलाएं कार्य रुकवाने पहुंची तो उनके साथ अभद्रता की। पुलिस ने जब टावर लगवाने वाले लोगों को कोतवाली बुलाया तो मोहल्ले के लोग भी वहां पहुंचे। वहीं हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने कोतवाली से बाहर खदेड़ दिया। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें