फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गड्ढे में मिली युवक की सिरकटी लाश, मुठभेड़ में पकड़े बदमाश ने किया खुलासा; पत्नी और सौतेला बेटा फरार

Mon, 01 Jun 2026 11:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के रॉकी की हत्या बागपत ले जाकर कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को एक बदमाश मोंटी त्यागी को गिरफ्तार किया तो उसने रॉकी के सौतेले बेटे बादल के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। 
विज्ञापन
रॉकी की फाइल फोटो और मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rocky murder case revealed: सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव से लापता विकसित उर्फ रॉकी (36) की गर्दन काटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में पकड़े गए मोंटी त्यागी की निशानदेही पर कादीपुर के जंगल में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर पुलिस ने सिर कटी लाश बरामद की है। बड़ौत में हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया था। परिजनों के साथ सैकड़ों लोगों ने मौके पर चार घंटे हंगामा किया। ग्रामीण आरोपी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गर्दन की बरामदगी की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन

गड्ढे से शव को निकलवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बीती 18 मई को रॉकी घर से अपनी पत्नी रेणू के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर निकला था लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। सिखेड़ा थाने में 20 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शिकायत पर एसएसपी संजय वर्मा ने सीओ नई मंडी राजू कुमार साव को मामले की जांच सौंपी। पत्नी रेणू, पुत्र बादल और पुत्रवधू निशा के खिलाफ 30 मई को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। 
 

मौके पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस ने मलपुरा के रहने वाले मोंटी त्यागी को कादीपुर के जंगल से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोंटी ने बादल के साथ मिलकर रॉकी की हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी को लेकर कादीपुर के जंगल में पहुंची। जेसीबी से करीब आठ फीट गड्ढा खुदवाया गया। गड्ढे से रॉकी का धड़ मिला है। देर रात तक पुलिस गर्दन बरामद नहीं कर सकी है। मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है। तमंचा भी बरामद हुआ है।
 

बड़ौत की रेणू से रॉकी ने की थी दूसरी शादी
बेहड़ा अस्सा निवासी रॉकी रुड़की स्थित कार कंपनी में काम करता था। पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया। इस बीच उसकी जान पहचान बड़ौत में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाली तलाकशुदा रेणू से हुई। दोनों ने शादी कर ली। पहले पति से रेणू का बेटा बादल और पुत्रवधू निशा है। जबकि दूसरी शादी से भी एक बेटा है। परिवार बड़ौत में रहता है।
 

नग्न मिला शव, नमक भी डाला गया
गड्ढे में शव नग्न हालत में मिला है। यही नहीं काफी मात्रा में नमक भी डाला गया। आरोपियों ने शातिराना अंदाज दिखाते हुए गर्दन नहर में फेंकने की बात बताई है। हालांकि अभी तक पुलिस इसकी जांच कर रही है। गड्ढे से बादल का आधार कार्ड  भी मिला है। 
 

आगे आरोपी, पीछे दौड़ती रही पुलिस
पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने शातिराना अंदाज दिखाया। रॉकी के मोबाइल को बार-बार ऑन किया जा रहा था, ताकि उसके जिंदा होने की बात मानी जाए। पुलिस ने रेणू की तलाश में सोनीपत, दिल्ली और हरियाणा में कई जगह दबिश दी थी लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा देती रही।
 
विज्ञापन

बड़ौत में हत्या, वारदात के बाद से घर पर ताला
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात बड़ौत में दिल्ली रोड स्थित रेणु के आवास पर की गई। इसके बाद आरोपियों ने घर को साफ किया। शव को कार में लेकर ठिकाने लगाने के लिए इधर-उधर घूमते रहे। बाद में कादीपुर क्षेत्र के रहने वाले परिचित के माध्यम से जेसीबी मंगाकर गड्ढा खुदवाया गया और शव को मिट्टी में दबा दिया गया था।

ये भी देखें
UP: छात्रा ने लगाई आग, मौत से पहले दिया बयान, मैं जीना चाहती हूं...; कोर्ट ने यौन उत्पीड़न करने वाले को दी सजा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें