फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: एसआई की परीक्षा देने जा रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम

Fri, 12 Nov 2021 10:56 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इससे गांव में भी मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तितावी थाना क्षेत्र के सोंहजनी जाटान गांव से मेरठ एसआई की परीक्षा देने जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की हादसे में मौत हो गई। हादसा मेरठ-करनाल हाईवे पर हबीबपुर गांव के पास हुआ। बताया गया कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


सोंहजनी निवासी रुबी (30 वर्ष) पत्नी श्रीपाल, मनीता (23 वर्ष) पत्नी सुरेश पंवार, मिस्टी (01 वर्ष) पुत्री सुरेश पंवार, विपिन (25 वर्ष) पुत्र भूषण, सोनू (21 वर्ष) पुत्र देशपाल कार में सवार होकर मेरठ के लिए निकले थे। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में रुबी, विनीता और मिस्टी  की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विपिन प्रजापति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी सोनू की हालत गंभीर है। 

बताया गया कि मृतका रुबी और मनीता देवरानी और जेठानी है। गाड़ी को घायल सोनू चला रहा था। सोनू का उपचार मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बुढ़ाना से विपिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरनगर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं परिजनों ने बताया कि मेरठ में एसआई भर्ती परीक्षा देने के लिए निकले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सोंहजनी में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें