मुजफ्फरनगर में दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के निकट गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
बहादराबाद हरिद्वार निवासी दीपक की मुजफ्फरनगर के गांव छछरपुर में 20 दिन पूर्व शादी हुई थी। गुरुवार सुबह दीपक अपने परिवार की ऋचा, वंदना, दिव्या, मोनिका आदि के साथ कार में सवार होकर छछरपुर जा रहे थे। बताया गया कि कार दीपक चला रहा था।
उधर, भोपा की ओर से कार में सवार होकर जानसठ के गांव मुझेड़ा निवासी समेद्दीन व आदिल बेलड़ा की ओर जा रहे थे। बेलड़ा व भोपा के बीच दोनों कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों कारों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को भोपा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।