मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है।मीरापुर से चरथावल तक भाजपा के संभावित प्रत्याशियों का विरोध किया गया और पुतला भी फूंका गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर में भाजपा के संभावित प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। पूर्व एमएलसी प्रशांत गुर्जर को प्रत्याशी बनाए जाने पर मोरना, बेलड़ा, महमूदपुर में विरोध किया गया और पुतला फूंका गया। इसके अलावा चरथावल से नरेंद्र कश्यप को प्रत्याशी बनाने का भी विरोध किया गया।
बघरा बस स्टैंड पर संभावित प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान पूनम कश्यप, राखी कश्यप, सविता उपाध्याय, प्रीति बालियान, शिवानी, प्रजापति, सरोज और दीपा कुमारी मौजूद रहीं।