फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत, अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे हरिद्वार

Thu, 13 May 2021 11:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में गंग नहर पटरी मार्ग पर सठेड़ी के निकट एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में इनोवा कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। यह हादसा करीब सुबह चार बजे हुआ। ये लोग जयपुर से हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में गंग नहर पटरी मार्ग पर सठेड़ी के निकट एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क हादसे में इनोवा कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। यह हादसा करीब सुबह चार बजे हुआ। ये लोग जयपुर से हरिद्वार जा रहे थे।

विज्ञापन

रतनपुरी क्षेत्र में सठेड़ी के पास गंग नहर पटरी मार्ग पर इनोवा कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में इनोवा चालक कृपाल (45 वर्ष) पुत्र मालाराम निवासी ओम शिव कॉलोनी जयपुर की मौत हो गई, जबकि कार सवार शिवकुमार गोस्वामी पुत्र केडी गोस्वामी और आशीष गोस्वामी पुत्र प्रकाश गोस्वामी निवासी जयपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि कार सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए जयपुर से हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें