एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों एक बोरे को नदी में फैली जलकुंभी से निकालकर नदी के अंदर बहाने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक सप्ताह पहले अपने साथी के साथ मिलकर बीवी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव को बोरे में भरकर जलकुंभी में फेंका, लेकिन शव पानी नहीं डूब सका। जिसके चलते वह शव को पानी में बहाने आए थे।
आरोपी का कहना है कि सात माह पहले ही दोनों ने परिजनों को बिना बताए प्रेम विवाह किया था। अलग-अलग जगह किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। बीवी खर्चे के लिए परेशान कर रही थी। मृतका बिजनाैर के कोटद्वार की रहने वाली बताई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि शाहरुख के पकडे़ जाने पर मृतका की गर्दन और हाथ के पंजों की बरामदगी हो पाएगी।