भाजपा नेता भी पाठक से रह गए पीछे
डिप्टी सीएम निर्धारित समय से पहले जिला अस्पताल पहुंचे, जिस कारण कई भाजपा नेताओं को भी पहुंचने में देर हो गई। उप मुख्यमंत्री इमरजेंसी से निकल रहे थे, तब कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अस्पताल पहुंचे। कई नेता निरीक्षण के दौरान अस्पताल ही नहीं पहुंच सके। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के आनंदपुरी स्थित आवास पर भी डिप्टी सीएम का अभिनंदन किया गया।
पाठक ने कहा कि अस्पताल के हर मुद्दे पर नजर
महिला अस्पताल में महिलाओं की मौत के मामले में डिप्टी सीएम से किए गए सवाल पर कहा कि हर बिंदु पर सरकार की नजर है। डीएम और सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी मामले हैं, उन्हें दिखवाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज
आरक्षण के लिए दिया मांगपत्र
अखिल भारतीय कश्यप महासंघ ने आरक्षण की मांग के लिए नगर अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपा।