फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की दो खौफनाक वारदात: मुजफ्फरनगर में नौ साल की बच्ची के साथ तो सहारनपुर में किशोरी के साथ की दरिंदगी

Thu, 06 Jan 2022 10:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर

सार

मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में सामूहिक दुष्कर्म की दो वारदातें सामने आई हैं। जहां मुजफ्फरनगर में नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तो वहीं सहारनपुर में किशोरी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। जहां, मुजफ्फरनगर में नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया तो वहीं सहारनपुर में तीन लोगों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मोरना में थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ दो बाल अपचारियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। 
गांव में दो जनवरी की शाम एक गरीब परिवार की नौ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास में ही रहने वाले चौदह व दस वर्षीय लड़के, बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ एक घर में ले गए। यह घर एक आरोपी का ही था। आरोप है, कि वहां पर दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों आरोपी बच्ची को धमका कर फरार हो गए। पीड़िता ने घर जाकर अपने परिजनों को बताया। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने बीच में आकर दोनों पक्षों में समझौता कराने की बात कही। घटना के तीन दिन बाद पांच जनवरी तक मामला दबाकर रखा गया। बताते है कि इसी बीच बच्ची को परेशानी हुई तो मामला जगजाहिर हो गया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने पोस्को एक्ट व अन्य गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

ककरौली थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। मामले की जानकारी पांच जनवरी की शाम को थाने में दी गई थी। तभी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 14 वर्षीय एक आरोपी कक्षा आठ व बारह वर्षीय आरोपी कक्षा छह का छात्र है। पीड़िता कक्षा पांच की छात्रा है। आरोपियों की तलाश की जारी है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

विज्ञापन

किशोरी को घर बुलाकर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
सहारनपुर के नकुड़ में एक व्यक्ति ने दो बच्चों के बाप पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाकर दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर में बताया कि गांव निवासी दो बच्चों के बाप ने चार जनवरी की रात को बहला फुसलाकर उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर बुला लिया। जहां उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया कि किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो 

कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ, इस्तखार व मन्नान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें