किशोरी को घर बुलाकर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
सहारनपुर के नकुड़ में एक व्यक्ति ने दो बच्चों के बाप पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाकर दो साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर में बताया कि गांव निवासी दो बच्चों के बाप ने चार जनवरी की रात को बहला फुसलाकर उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर बुला लिया। जहां उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया कि किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ, इस्तखार व मन्नान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।