फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ड्यूटी पर जा रहे बाइकसवार सिपाही को रौंदा, मौके पर ही मौत

Sat, 30 Oct 2021 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के तितावी थाने में तैनात कुंवरपाल पुत्र श्यामलाल शुक्रवार रात ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान शामली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी।  हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सिपाही कुंवरपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइकसवार सिपाही की मौत हो गई। देहरादून निवासी सिपाही शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर पीनना बाईपास के निकट स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। बताया गया कि जनपद के तितावी थाने में तैनात कुंवरपाल पुत्र श्यामलाल, निवासी गांव दुधई, थाना सहंसपर देहरादून शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर स्थित आवास से बाइक पर सवार होकर थाने में ड्यूटी पर जा रहा था। 
इसी दौरान शामली की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिपाही कुंवरपाल बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: एक लाख के इनामी आईपीएस मणिलाल पाटीदार की बर्खास्तगी तय, आईजी ने शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें