पुरकाजी विधायक के लखनऊ स्थित आवास पर जिले के नेताओं का जमावड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी को हराकर बने थे विधायक
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के सिंबल पर अनिल कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल को हराया था। चुनाव से पहले अनिल कुमार सपा में सक्रिय थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़कर वह तीसरी बार विधायक चुने गए थे।
यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी
इससे पहले चरथावल सुरक्षित सीट से बसपा के टिकट पर वह पहली बार 35417 वोट पाकर विधायक बने थे। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट पुरकाजी बनीं। अनिल कुमार दूसरी बार पुरकाजी से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2022 में वह रालोद के सिंबल पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
विधायक अनिल व उनके समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
चार चुनाव लड़े, तीसरी बार बने विधायक
मंत्री बनाए गए अनिल कुमार ने अब तक चार चुनाव लड़े हैं। पहली बार 2007 में बसपा के टिकट पर चरथावल सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए थे। नए परिसीमन के बाद 2012 में वह बसपा के टिकट पर पुरकाजी सुरक्षित सीट से दूसरी बार विधायक बने थे, लेकिन 2017 में चुनाव हार गए।
वर्ष 2022 के चुनाव से पहले वह सपा में शामिल हुए। ऐन वक्त पर गठबंधन में सीट रालोद के हिस्से में आई, जिसके चलते वह रालोद में शामिल हुए और विधायक चुने गए थे। अब रालोद के कोटे से ही मंत्रालय मिला है।