फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा ने अब इस चुनाव में झोंकी पूरी ताकत, जाटों की नव्ज टटोल रहे दिग्गज नेता

Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
डिंपल सिरोही मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में जाट समाज को लुभाने के लिए उत्तर भारत की सबसे बड़ी संस्था के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाट समाज के लिए उत्तर भारत की सबसे बड़ी संस्था सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्थान जनकपुरी के चुनाव में भाजपा ने ताकत झोंक दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के जाट नेता संस्थान के सदस्यों के बीच पहुंचकर नीतियां गिनाने में जुट गए हैं। सामाजिक संस्था के चुनाव में पहली बार सीधे तौर पर सियासी रणसिंघा बजा है।

विज्ञापन


यूपी में रालोद के साथ गठबंधन से भाजपा ने साल 2022 में जाट मतदाताओं की नब्ज पर हाथ रखा था। हरियाणा में भी फतेह मिली और पिछले दिनों ही दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने आम आदमी पार्टी की सत्ता से विदाई हुई। जाट समाज के प्रभाव वाली अधिकतर सीटें भाजपा के हिस्से में आईं।

यह भी पढ़ें: UP: शामली में फिर पलायन, पीड़ित परिवार ने लिखा 'मकान बिकाऊ है', छोड़ा गांव

विज्ञापन

भाजपा ने नया मोर्चा सूरजमल स्मारक शिक्षा संस्थान जनकपुरी के चुनाव में खोल दिया है। दो मार्च को बैलेट पेपर से होने जा रहे चुनाव में भाजपा ने एजेंडा और अपने पैनल की घोषणा कर दी है। संस्थान के 21 सदस्यों के लिए दो पैनल में आमने-सामने की टक्कर है। सामाजिक संस्था के चुनाव में भाजपा पहली बार सीधे तौर पर मोर्चे पर है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को पश्चिम यूपी के जिलों का दौरा किया और चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा की। सदस्यों से बातचीत के अलावा उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने की कवायद पर चर्चा की गई।

खुद प्रदेश अध्यक्ष प्रचार की निगरानी कर रहे हैं, इसके साथ उन्होंने भाजपा संगठन को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी तैयारी में जुटे।

पश्चिम के किस जिले में कितने वोट
जिला                        सदस्य

मुजफ्फरनगर             273
शामली             208
मेरठ                         270
बागपत                        340
बिजनौर                        70
सहारनपुर             32
नोट- मतदाताओं की संख्या लगभग में है।
विज्ञापन

बीजेपी चाहती है कब्जा करना : टिकैत
संस्थान के सदस्य और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि भाजपा सामाजिक संस्थाओं पर भी कब्जा करना चाहती है। धार्मिक संस्थाओं को भी कब्जाया जा रहा है।

राजनीतिक चश्मे से नहीं देखते : मलिक
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि यह समाज का चुनाव है। इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। वास्तविकता लोगों के सामने है।

यूपी में दो हजार सदस्य
शिक्षा संस्था के देशभर में करीब 74 सौ सदस्य हैं, जबकि अकेले यूपी में लगभग दो हजार सदस्य हैं। मतदाताओं की सूची में इस बार काफी नाम कम हुए हैं।
 
मुझे नहीं बनाया सदस्य : बालियान
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि संस्थान ने मुझे सदस्य नहीं बनाया। वह यूपी में संस्थान की ओर से विकास कार्य कराना चाहते थे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें