फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी बोले-सपा का चरित्र सनातन को कलंकित करने वाला

Thu, 27 Feb 2025 07:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी ने मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दाैरान कहा कि सपा का चरित्र सनातन को कलंकित करने वाला और लज्जित करने वाला है। 
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चाैधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा का चरित्र हमेशा हमारी आस्था, परंपरा और सनातन को कलंकित और लज्जित करने का रहा है।

विज्ञापन


सपा सरकार में ही अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई थी। यह लोग धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। भाजपा के संगठन को पुर्नगठन करने का काम चल रहा है। जल्द ही जिलाध्यक्षों का एलान होगा।

विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव और महाकुंभ के कारण संगठन की प्रक्रिया में देरी हुई। जिलों को होल्ड नहीं किया गया है।

पश्चिम यूपी के जिन जिलों में मंडलों के चुनाव नहीं हुए हैं, वह जिले रोके जाएंगे। ऐसे तीन जिले हैं। मंत्रीमंडल के विस्तार पर कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।  

दिल्ली के सवाल पर कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग अराजक है। विधानसभा की कार्यवाही चलाने का अधिकार अध्यक्ष का होता है। यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया है। सरकार विधि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें