मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में एक पीड़िता की गवाही पूरी हो गई है। उत्तराखंड संघर्ष समिति ने अदालत में महिला गवाहों की सुरक्षा कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 14 दिसंबर की तिथि तय की है।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा, रजनीश चौहान और महेश यादव ने बताया कि सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावलियों की सुनवाई हुई। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक पीड़िता की गवाही प्रक्रिया पूरी हो गई। बचाव पक्ष की ओर से जिरह की गई।