फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश, 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में रिमझिम बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाती युवती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। सरसों और सब्जियों की फसल के लिए बारिश खतरा है। जिले में 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से ठंड का प्रकोप बन गया। दिनभर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ से आवागमन हुआ प्रभावित। 13.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

जनवरी में करीब 20 दिन तक मौसम खराब रहा था। अब फरवरी महीने की शुरूआत में मौसम फिर रंग बदलने लगा है। बुधवार आधी रात से मौसम ने करवट बदली। तेज हवा ने लोगों को खूब कंपकंपाया। बृहस्पतिवार सुबह को फिर तेज हवा चली और बारिश हुई।
दिन का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 95 प्रतिशत रही। जिला कृषि अधिकारी जसवीर तेवतिया का कहना है कि गेहूं के लिए बारिश सही है, लेकिन सरसों की अगेती फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

जनजीवन पूरी तरह हुआ प्रभावित
बारिश ने आम आदमी की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। दोपहर तक लगातार बारिश होती रही। आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार देर से खुले और शाम को जल्दी सूने हो गए। यातायात व्यवस्था तो पूरी तरह प्रभावित हो गई।
खुल गई सफाई व्यवस्था की पोल
बारिश ने सड़कों पर सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ उभरकर सामने आ गया है। आम आदमी का सड़कों पर पैदल चलना दूभर रहा। दुपहिया वाहनों के रपटकर गिरने की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें