फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा मामला: युवक के पेट से निकलीं 63 चम्मच, परिजनों को सुनाई थी आपबीती, अब सामने आया सच

Tue, 27 Sep 2022 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक के पेट से 63 चम्मच निकली हैं। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
पेट से 63 चम्मच निकली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के पेट में एक-दो या तीन नहीं, बल्कि 63 चम्मच निकलने का अनोखा मामला सामने आया है। शामली के नशा मुक्ति केंद्र से लौटे युवक का पेट दर्द के बाद ऑपरेशन कराया गया तो डॉक्टरों ने पेट से यह चम्मच निकाली है। फिलहाल युवक आईसीयू में भर्ती है और हालत गंभीर है।

विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र के बोपाड़ा गांव निवासी विजय चौहान (35) पुत्र नरेंद्र चौहान को नशे की लत के चलते परिजनों ने शामली में कैराना रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। पांच महीने विजय यहां भर्ती रहा और इसके बाद घर लौट आया। विजय के भांजे अखिल चौधरी ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र से लौटते ही उसने पेट दर्द की शिकायत की थी। परिजनों ने मेरठ में डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन बात नहीं बनी।
 

यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित विजय ने परिवार को बताया कि उसके नशा मुक्ति केंद्र में रोजाना जबरन चम्मच खिलाई जाती थी। परिजनों ने शुरुआत में इसे हल्के में लिया। बाद में उपचार शुरू करा दिया। परिजन तीन दिन पहले विजय को लेकर शहर के भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों ने टेस्ट के बाद उपचार शुरू किया। ऑपरेशन में विजय के पेट से 63 चम्मच निकली है। परिजनों ने चम्मच निकलने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें